परित्यक्त महिला को न्याय दिलाने की मांग, बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था हो : रीना सिंह

परित्यक्त महिला को न्याय दिलाने की मांग, बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था हो : रीना सिंह

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं समाजसेवी आयरन लेडी रीना सिंह ने बिलासपुर क्षेत्र की एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

rajeshswari

रीना सिंह ने कहा कि यदि किसी महिला को उसके वैवाहिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और उसके बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है, तो यह न केवल सामाजिक बल्कि कानूनी दृष्टि से भी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पीड़िता की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा महिला और उसके बच्चों के भरण-पोषण एवं अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भाजपा नेत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को बिना भय के आगे आकर कानूनी सहायता लेनी चाहिए ताकि उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

रीना सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले का शीघ्र निस्तारण कर पीड़िता को राहत प्रदान की जाए तथा बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला और उसके बच्चों को असहाय छोड़ना किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है।

इसे भी पढ़े   रामपुर: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दोहरे पैन कार्ड मामले में 7-7 साल की सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *