अमरोहा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ

अमरोहा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

गजरौला थाना इलाके में एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो में पांच लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।  


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   संस्कारयुक्त युवा भारत के निर्माण का लिया संकल्प : मोहले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *