भदोहीः पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

भदोहीः पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

भदोही । पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार को कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-पत्रों और शिकायतों का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने में पूर्ण संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरती जाए।

श्री त्यागी ने कहा कि भदोही पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जन-विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित थानाधिकारियों और अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

इसे भी पढ़े   बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने नशे की हालत में कुएं में छलांग लगाकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *