खरगोन: शिक्षिका नीलोफर की मौत हत्या का मामला, पति पर मुकदमा दर्ज

खरगोन: शिक्षिका नीलोफर की मौत हत्या का मामला, पति पर मुकदमा दर्ज

खरगोन। जिले में 29 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका नीलोफर की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। शुरू में प्रताड़ना के चलते आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा था, लेकिन अब यह हत्या का केस बन गया है। दफनाने के बाद शव को बाहर निकालकर कराए गए पोस्टमार्टम में शरीर पर गंभीर चोटें और सिगरेट से जलाने के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नीलोफर के पति नईम खान फतेह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

rajeshswari

कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार, नीलोफर की मौत 15 अगस्त को हुई थी। ससुराल पक्ष ने बताया था कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराए बिना उसे दफना दिया गया। मायके पक्ष को मौत की परिस्थितियों पर संदेह हुआ। परिजनों ने अधिकारियों से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर 16 अगस्त को दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नीलोफर के साथ गंभीर मारपीट की गई थी। चोटों के कारण उसकी स्प्लीन (तिल्ली) फट गई थी, जिसे मौत का मुख्य कारण बताया गया है। पेट में जहरीला पदार्थ भी पाया गया, जिससे कई अंगों को नुकसान पहुंचा। शरीर पर सिगरेट से दागने के निशान भी मिले। जांच के दौरान कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। इनमें नीलोफर की आठ वर्षीय बेटी का बयान पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। बच्ची ने बताया कि मौत से करीब चार दिन पहले से उसके पिता मां नीलोफर के साथ गंभीर मारपीट कर रहे थे।

इसे भी पढ़े   मर्डर कर पहुंचे जेल,देखते ही पहली नजर में हुआ प्‍यार,पैरोल पर रचाई शादी और फिर…

पुलिस के मुताबिक, पति नईम खान को नीलोफर पर शक था। नीलोफर की सेंधवा (बड़वानी जिला) के एक व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसी को लेकर पति द्वारा शक किए जाने की बात जांच में सामने आई है। नीलोफर का मोबाइल फोन और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब मिला है। पुलिस इन दोनों बिंदुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *