चंदौली : नाले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप

चंदौली : नाले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में मचा हड़कंप

चंदौली (जनवार्ता)। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में शनिवार को नाले में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अरंगी निवासी संजीवन गौतम की 16 वर्षीय पुत्री मंधा कुमारी के रूप में हुई है।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, मंधा कुमारी शुक्रवार को घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को ग्रामीणों ने नाले में किशोरी का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची कंदवा थाना पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर बढ़ा, सतर्कता बरतने की सलाह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *