बनारस के तीन कैरम खिलाड़ियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की स्कॉलरशिप

बनारस के तीन कैरम खिलाड़ियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की स्कॉलरशिप

मंतसा इकबाल, ऋतंभरा और शिवदयाल यादव की उपलब्धि से कैरम जगत में वाराणसी का बढ़ा मान

वाराणसी । वाराणसी के तीन प्रतिभाशाली कैरम खिलाड़ियों मंतसा इकबाल, ऋतंभरा और शिवदयाल यादव को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। इस उपलब्धि से वाराणसी के कैरम जगत में खुशी की लहर है।

rajeshswari

स्कॉलरशिप पाने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंतसा इकबाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवदयाल यादव और राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋतंभरा शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों को दो वर्षों तक करीब दो लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें अगले दो वर्षों तक सभी राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिताओं में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा।

बताया गया कि मंतसा इकबाल और शिवदयाल यादव को एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यह स्कॉलरशिप तीसरी बार, जबकि ऋतंभरा को पहली बार प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक एवं ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, दिनेश गुप्ता, विजय शंकर मेहता, अनीश अहमद, डॉ. अंशू सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा, सहायक सचिव अशोक कुमार सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से वाराणसी कैरम एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का गौरव बढ़ा है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: “सोना छोड़ो, झालमुड़ी लो!”
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *