गंगा के उफान के बीच पीएम मोदी ने वाराणसी के डीएम से फोन पर लिया बाढ़ का जायजा

गंगा के उफान के बीच पीएम मोदी ने वाराणसी के डीएम से फोन पर लिया बाढ़ का जायजा

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासन की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari


प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ काम करने को कहा। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इसे भी पढ़े   “मनु शर्मा की जयंती पर ‘अग्निरथ का सारथी’- एक युगदृष्टा को नमन”
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *