रील बनाने के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक घायल
फूलपुर के ब्यौहरियापुर गांव में घटना
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव चौकी अंतर्गत ब्यौहरियापुर गांव में रील बनाने के दौरान गोली चलने से 17 वर्षीय युवक घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन दोस्त रील बनाने के दौरान मौजूद थे, तभी गोली चल गई और नितिन घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली किस परिस्थिति में चली और घटना में हथियार का इस्तेमाल कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

