चौबेपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, दादा ने थाने में दी तहरीर

चौबेपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, दादा ने थाने में दी तहरीर

चौबेपुर(जनवार्ता ): स्थानीय थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को गुमराह करके भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के दादा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पोती को बीते शुक्रवार को भोर में दूसरे गांव के एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया।

rajeshswari


परिजनों का आरोप पीड़ित दादा ने बताया कि उनकी पोती शुक्रवार की भोर में करीब 3 बजे घर से निकली थी, तभी पड़ोसी गांव का एक युवक पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोपी ने किशोरी को गुमराह करके और धमकी देकर अपने साथ ले गया। दादा ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने आरोपी को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर भी पूछताछ की, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें किशोरी की तलाश में जुट गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

इसे भी पढ़े   वाराणसी कचहरी विवाद : वकीलों और पुलिस के बीच बैठक, सभी घटनाओं की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *