पिशाचमोचन कुंड में लगेंगे CCTV, बनेगा ओपन जिम

पिशाचमोचन कुंड में लगेंगे CCTV, बनेगा ओपन जिम

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर के पौराणिक जलस्रोतों के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाचमोचन कुंड, पितरकुंडा तालाब और राम कुंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

rajeshswari


पिशाचमोचन कुंड की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था लगाने के साथ लोगों की सुविधा के लिए ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
राम कुंड में क्षतिग्रस्त दीवार की जगह नई आरसीसी दीवार बनाई जाएगी। साथ ही रेलिंग की मरम्मत और पेंटिंग का काम कराया जाएगा। पितरकुंडा तालाब पर नया भव्य प्रवेश द्वार बनाने, रेलिंग लगाने और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *