भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, 2027 में बदलाव का आह्वान

भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, 2027 में बदलाव का आह्वान

जलभराव और गंदगी को लेकर पूर्व विधायक ने सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से की सपा सरकार बनाने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता) । अवलेशपुर में संजय राजभर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के आवास पर रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने की, जबकि संचालन आनंद पटेल ने किया।

rajeshswari

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोहनिया विधानसभा के शहरी क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। शहर की गलियां गंदगी और जलभराव से बेहाल हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। केवल हवाई सर्वेक्षण से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि धरातल पर प्रभावी काम करने की जरूरत है।

पूर्व विधायक ने स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने वाराणसी में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि शहर की बुनियादी समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राजभर ने कहा कि वाराणसी और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने पीडीए समाज के विकास और महंगाई से राहत के लिए सपा को मजबूत करने की अपील की।

इसे भी पढ़े   रेलवे ट्रैक पर सिर कटा मिला शव, पत्नी ने चार पर लगाया अपहरण-हत्या का आरोप

बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य दर्शन यादव, सचिन प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश सिंह, सुनील बिंद, दुर्गावती पटेल समेत सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, जोनल प्रभारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *