भदोही में 800 से अधिक दुर्गा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन से होगी निगरानी

भदोही में 800 से अधिक दुर्गा पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन से होगी निगरानी

भदोही  (जनवार्ता)। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और रामलीला सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भदोही पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जनपद में 800 से अधिक दुर्गा पंडालों में मूर्ति स्थापना की गई है, जबकि लगभग 90 स्थानों पर धार्मिक आयोजनों के साथ मेले भी लगाए जाएंगे। नौ दिवसीय रामलीला के दौरान भी विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने बताया कि सभी धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना, क्षेत्राधिकारी तथा जिला प्रशासन स्तर पर बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक दुर्गा पूजा पंडाल के लिए एक पुलिसकर्मी नामित किया गया है, जो आयोजकों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं से अवगत होगा और मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

एसपी ने बताया कि सभी विसर्जन स्थलों का क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार अग्निशमन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है, जो लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर

धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी, पैदल गश्त और सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस भ्रामक सूचनाओं और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर विशेष नजर रख रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने दिव्यांगजन महिलाओं को वितरित की मोटराइज्ड सिलाई मशीनें

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि भदोही पुलिस का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना है। इसके साथ ही जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *