मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूल में चला जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूल में चला जागरूकता अभियान

छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत सोमवार को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर स्थित एसपीएलसी माध्यमिक विद्यालय में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

rajeshswari


अभियान के तहत पोस्टर-चार्ट निर्माण, जागरूकता रैली, संवाद और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग कर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, यही है मिशन शक्ति अभियान’, ‘नारी शक्ति का करो सम्मान, यही है भारत की पहचान’ और ‘देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है’ जैसे नारे लगाए। अभियान में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा मिश्रा, महिला कांस्टेबल रीमा, मोनिका तिवारी और अनीता ने सक्रिय सहयोग किया।

इसे भी पढ़े   जौनपुर : बाइक सवारों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *