जीआरपी : कैंट स्टेशन पर शातिर स्नैचर गिरफ्तार

जीआरपी : कैंट स्टेशन पर शातिर स्नैचर गिरफ्तार

60 हजार का मंगलसूत्र बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 60 हजार रुपये कीमत का छीना गया मंगलसूत्र लॉकेट सहित बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सोनकर उर्फ दीपू (23 वर्ष), निवासी भवानीपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

rajeshswari

जीआरपी प्रभारी राजोल नागर ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या नौ के आउटर काशी साइड में एससी-एसटी छात्रावास के सामने रेलवे लाइन के किनारे सिग्नल बॉक्स के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबराने लगा और भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से एक मंगलसूत्र लॉकेट सहित बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसे शिवपुर स्टेशन से एक ट्रेन में महिला के गले से छीनने की बात स्वीकार की। इस मामले में थाना जीआरपी कैंट पर पहले से मुकदमा बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर इसमें धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक रामनारायण शुक्ला सहित जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   घरौनी और पानी आपूर्ति की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय घेरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *