चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग, छात्राओं को किया जागरूक
वाराणसी (जनवार्ता)। सुबह-ए-बनारस क्लब ने बुधवार को मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को चाइनीज मांझे के खतरों के प्रति जागरूक किया।

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं गंभीर चेतावनी हैं। प्रशासन को पूरे साल इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि कार्रवाई के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है। उन्होंने पतंगबाजी के लिए सुरक्षित स्वदेशी मांझे के इस्तेमाल की अपील की।
इसे भी पढ़े प्रधानमंत्री दौरे की तैयारी तेज, बरेका महिला सम्मेलन के लिए भाजपा की मॉनिटरिंग टीम सक्रिय

