बीएचयू के कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थी अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

बीएचयू के कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थी अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों के तहत विश्वविद्यालय के 332 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

rajeshswari

स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसा दिन होना चाहिए, जब शैक्षणिक उत्कृष्टता के मूल उद्देश्य का उत्सव मनाया जा सके। कुलपति और कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार के लिए 8.5 या उससे अधिक सीजीपीए अनिवार्य था। तीन श्रेणियों में 25 हजार, 20 हजार और 15 हजार रुपये की राशि दी गई। सम्मानित विद्यार्थियों में एम.वोक. के लवली रानी, आराध्या बरुआ, आकृति जायसवाल और अंशिका गुलरिया शामिल हैं। वहीं, बी.वोक. के सपना भारती, रिया गुसाईं, मनीषा नौटियाल, रिया सिंह, श्रेया गौतम, प्राची कुमारी, विशालाक्षी ओझा, आंचल सिंह और कुमारी पायल राज को भी पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि को कौशल आधारित व्यावसायिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *