ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा

13 की मौत, 40 घायल

मध्य प्रदेश । ग्वालियर में रविवार तड़के नवरात्र के दौरान प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुई। नवरात्र के कारण मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। इसी दौरान छिनोर की ओर से आ रहा धान से लदा ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। ट्रक ने पुलिस के बैरिकेड भी तोड़ दिए और मंदिर के प्रवेश द्वार तथा बाहरी दीवार से टकराकर रुका।

हादसे के बाद मंदिर मार्ग पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नवरात्र में दर्शन-पूजन के लिए निकले श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े   फरीदाबाद : दो बच्चियों का गला घोंट युवक ने लगाई फांसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *