विजयादशमी पर बरेका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विजयादशमी पर बरेका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दोपहर 2 बजे से बंद होंगे सभी प्रवेश द्वार, 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में विजयादशमी पर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक बरेका के सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। इनमें ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट शामिल हैं। इस दौरान रेल कर्मचारियों को वैध पहचान पत्र और आम नागरिकों को रामलीला मंचन एवं रावण दहन का वैध प्रवेश पास दिखाने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिल सकेगा।

rajeshswari

बरेका प्रशासन के अनुसार, भीड़ नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। विजयादशमी पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

शाम 4:30 बजे से शुरू होगा रामलीला मंचन

बरेका के केंद्रीय खेल मैदान में 20 अक्टूबर को विजयादशमी समारोह पारंपरिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक भव्य रूपक रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी और रावण, कुंभकरण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत होंगे।

70 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

समारोह में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला और पुतला दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   दिल्ली : बैरिकेड्स फांदकर जंतर-मंतर पहुंचे कार्यकर्ता

बरेका प्रशासन ने रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों से जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, प्रवेश पास एवं पहचान पत्र साथ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि विजयादशमी का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *