बच्चे के सिर में फंसा पतीला, कटर से निकालने का वीडियो वायरल
डॉक्टर की सूझबूझ से बची मासूम की जान, जोखिम भरे तरीके ने खींचा लोगों का ध्यान
सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चे के सिर में फंसे खाना पकाने के पतीले को कटर की मदद से निकालते नजर आ रहे हैं। पतीले को निकालने का यह तरीका जोखिम भरा दिखाई दे रहा है। जरा सी चूक बच्चे के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।

वीडियो को आरएस खटाना (RS KHATANA) नाम के एक्स हैंडल से साझा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन के अनुसार, बच्चे का सिर खाना पकाने के बर्तन में फंस गया था। डॉक्टर ने सावधानी और सूझबूझ से बर्तन निकालने का प्रयास किया और अंततः बच्चे की जान बचाने में सफलता मिली।
वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर के इस प्रयास की चर्चा हो रही है। हालांकि, घटना कहां की है और कब हुई, इसकी पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं हो सकी है।

