वाराणसी के आसमान में गरजा राफेल

वाराणसी के आसमान में गरजा राफेल

लड़ाकू विमान की गर्जना से रोमांचित हुए काशीवासी

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी के आसमान में सोमवार सुबह भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की गर्जना गूंज उठी। नमो घाट पर 25 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की तैयारियों के तहत राफेल ने रिहर्सल की। आसमान में विमान की तेज रफ्तार और हैरतअंगेज करतब देखकर लोग रोमांचित हो उठे।

rajeshswari

रिहर्सल के दौरान राफेल कभी तेजी से नीचे की ओर आता तो अगले ही पल आसमान की ऊंचाइयों में पहुंच जाता। विमान की कलाबाजियों और तेज गति ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। आसपास के इलाकों में लोग अपने घरों की छतों, सड़कों और खुले मैदानों में खड़े होकर इस नजारे को देखते रहे।

राफेल की गर्जना इतनी तेज थी कि कई लोग अपने कानों पर हाथ रखते नजर आए। पलक झपकते ही आसमान में दूर निकल जाने वाले इस लड़ाकू विमान को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

नमो घाट पर होने वाले एयर शो को लेकर वाराणसी में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय वायुसेना के इस रोमांचक प्रदर्शन में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के करतब दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। रिहर्सल के दौरान आसमान में दिखाई दिए नजारे ने आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े   दो आईपीएस अधिकारियों की भावभीनी विदाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *