जमालपुर में 74 लाख रुपये से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास

जमालपुर में 74 लाख रुपये से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास

ग्राम सचिवालय से पीडब्ल्यूडी रोड तक होगा निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

फरुखनगर। जमालपुर गांव में ग्राम सचिवालय से पीडब्ल्यूडी रोड तक करीब 74 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने सोमवार को नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
बिमला चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विकास कार्यों में सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कैंचीधाम दर्शन को निकले 7 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 4 की दर्दनाक मौत; 3 गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *