नवविवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, आठ गिरफ्तार
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पति के साथ दुर्गा पूजा के लिए जा रही महिला को बंजरिया गांव के पास रोककर मारपीट करने और वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी शिवहर जिले के निवासी बताए गए हैं। पीड़िता का मोतिहारी सदर अस्पताल में उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

