लोहता में सोते रह गए परिवार के सदस्य, आठ लाख के जेवरात लेकर चोर फरार

लोहता में सोते रह गए परिवार के सदस्य, आठ लाख के जेवरात लेकर चोर फरार

  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच

वाराणसी (जनवार्ता)  । लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर अलमारी से जेवरात गायब मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी आशीष शर्मा रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कमरे में सो गए थे। उनके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। आशीष के मुताबिक, रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जागी थी। उस समय तक चोरी की कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने रात एक से दो बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया।

चोर कमरे में रखी अलमारी खंगालकर उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। चोर किस रास्ते से मकान में दाखिल हुए, इसकी जानकारी भी पीड़ित को नहीं हो सकी।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे आशीष शर्मा की नींद खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया : जुए के अड्डे पर छापा, 11 गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *