मिशन शक्ति अभियान के बीच दरोगा पर अश्लील बातचीत का आरोप, ऑडियो वायरल

मिशन शक्ति अभियान के बीच दरोगा पर अश्लील बातचीत का आरोप, ऑडियो वायरल

दरोगा लाइन हाजिर

मऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के बीच मऊ में एक दरोगा पर महिला से कथित तौर पर अश्लील बातचीत करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर कथित बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। प्रकरण सामने आने के बाद आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने की बात कही जा रही है।

rajeshswari

वायरल ऑडियो में दरोगा की आवाज बताई जा रही है, जिसमें महिला से आपत्तिजनक भाषा में बातचीत किए जाने का आरोप है। कथित बातचीत के दौरान दरोगा द्वारा कहा गया, “तू हमारे पर ध्यान देबू तब ना हम तोहरे पर देब…” इसके अलावा भी अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित दरोगा को महज तीन दिन पहले ही एक पुलिस चौकी का प्रभार सौंपा गया था। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बीच इस तरह के आरोप पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

फिलहाल, मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई और वायरल ऑडियो की जांच को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, अर्टिगा कार बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *