सड़क हादसे में एक युवक की मौत,दोनों वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती

सड़क हादसे में एक युवक की मौत,दोनों वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती

भदोही। भदोही में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार एक युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक और एक मैजिक गाड़ी में टक्कर हुई है।

rajeshswari

नपुर कोतवाली क्षेत्र के हॉस्टल तिराहे के पास की घटना है। गोपीगंज क्षेत्र के भगवत पट्टी गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक सवार गए हुए थे। बताया जाता है कि वहां से लौटने के दौरान हॉस्टल तिराहे के पास बाइक और एक मैजिक गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में बाइक पर सवार रवि नाम का एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

दोनों घायलों की हालत गंभीर
एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बाइक पर सवार घायल युवक और युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजू और रीना नाम के दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर मनोज सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को मिला 55,000 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड का नोटिस,लगा बड़ा झटका-रिपोर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *