कार की टक्कर से बाइक सवार आटो चालक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार आटो चालक की मौत

अयोध्या। अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अधेड़ आटो चालक की मौत हो गई। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भारत गैस एजेंसी बीकापुर के समीप यह दुर्घटना बीती रात हुई। इसके बाद घायल हो सीएचसी बीकापुर ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस के अनुसार अधेड़ की मौत घर लौटते समय कार की टक्कर से हुई।बाइक सवार की पहचान दिलीप कुमार कसौधन पुत्र राम कुमार कसौधन निवासी सोल सलोनी थाना इनायत नगर के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही बाइक सवार की मौत की खबर परिजन को मिलते परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक दिलीप के पांच संतान है जिसमें केवल एक पुत्री का ही विवाह कर सका है। इनके पिता रामकुमार कोटेदार हैं।

इसे भी पढ़े   बारिश की मार से मैदानी इलाकों में आफत,पहाड़ों पर आया 'जलप्रलय'! यहां दरकने लगा पहाड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *