जैसा हत्याकांड,पार्टनर ने किया प्रेमिका का कत्ल,टुकड़ों में काटकर कुकर में पकाया
नई दिल्ली। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को देश भूला नहीं है। कुछ वैसी ही हैवानियत अब मुंबई में हुई है। किरदार अलग है, लेकिन बर्बरता की सारी हदें कुछ उसी तरह पार की गई है,जिस तरह श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। दिल्ली की तरह मुंबई में भी एक लिव इन पार्टनर जल्लाद बन बैठा और उसने कथित तौर पर सरस्वती नाम की महिला का कत्ल कर दिया। दरिंदगी यही तक नहीं रुकी, लिव इन पार्टनर ने कथित तौर पर सरस्वती की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े किए। बदबू ना आए इसके लिए शव के टुकड़े कुकर में उबाल भी दिए थे। फिलहाल पूरे हत्याकांड का खुलासा हो चुका है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
इस टुकड़े-टुकड़े कांड को मुंबई के मीरा रोड इलाके में अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक,महिला का नाम सरस्वती विद्या है, जो 32 साल की थी। आरोप लिव-इन पार्टनर मनोज पर है,जो 56 साल का है। 3 से 4 दिन पहले इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आरोपी मनोज साहनी मीरा रोड के गीता-आकाशदीप सोसायटी की 7वीं मंजिल पर अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से साथ रह रहा था। पुलिस को भी इस बर्बरता वाली इस हत्या की जानकारी उस वक्त लगी, जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत की। पुलिस ने घर खोला, तो वो भी दंग रह गई।
महिला के टुकड़े किए,फिर कुकर में उबाला
मुंबई पुलिस के अधिकारी जयंत बाजबले ने बताया कि मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा था, जिससे वह महिला के टुकड़े करता था और फिर वह उन्हें कुकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मोहब्बत के इस अंजाम को सुनकर मायानगरी मुंबई सन्न है। लोग हैरान हैं कि आखिर प्यार करने वाला ऐसा हैवान कैसे बन जाता है और कैसे कोई अपनी मुहब्बत को जल्लादों की तरह काट डालता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।
श्रद्धा की भी कुछ ऐसे ही हत्या हुई
मालूम हो कि कुछ महीनों पहले दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड को भी इसी तरह अंजाम दिया गया था। श्रद्धा की 18 मई 2022 को महरौली क्षेत्र में आफताब द्वारा कथित रूप से हत्या कर दी गई थी और फिर शव को टुकड़ों में काट दिया था। उसके शरीर के अंगों को छतरपुर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आफताब को नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। अदालत ने आफताब के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय किए थे, जिसने खुद को दोषी नहीं ठहराया और मुकदमे का दावा किया।