Tuesday, March 28, 2023
spot_img
Homeराज्य की खबरेंचाकू से हमले की शिकार महिला का मिला शव,हत्या का मामला दर्ज

चाकू से हमले की शिकार महिला का मिला शव,हत्या का मामला दर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में 33 वर्षीय एक महिला का शव उसकी झोपड़ी में मिला, जिस पर चाकू से कई बार वार किए जाने के निशान हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जयभीम नगर इलाके में महिला का शव बृहस्पतिवार शाम को मिला। मृतक महिला की पहचान कमलीबाई पवार के रूप में की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि महिला घायल अवस्था में अपने घर में पड़ी है। टीम मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया, जिस पर चाकू से कई बार हमले किए गए थे।’’

अधिकारी के मुताबिक, किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि महिला को एक नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img