Tuesday, March 28, 2023
spot_img
Homeराज्य की खबरेंपांच शादी करने वाले शराबी पति का पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट,हत्या...

पांच शादी करने वाले शराबी पति का पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट,हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश

लखनऊ। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति का गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। बीरेंद्र गुर्जर नाम के शख्स की पांच बार शादी हो चुकी थी और उसे मारने वाली कंचन गुर्जर नाम की महिला उसकी पांचवीं पत्नी थी। पुलिस को मृतक का शव 21 फरवरी को मिला था। पुलिस ने कहा कि उसके गले और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे।

हालांकि कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि कंचन ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने मृतक के कई करीबी रिश्तेदारों सहित संदिग्ध सभी लोगों से पूछताछ कर गहन पूछताछ भी की। इस दौरान मृतक की पत्नी भी पुलिस के निशाने पर आ गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आ गई। घटना का खुलासा करते हुए कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। शराब के नशे में वह उससे काफी मारपीट करता था।

पुलिस ने पूछताछ में जाना हत्या का कारण
पूछताछ के दौरान कंचन ने खुलासा किया कि उसने 21 फरवरी की रात अपने पति के खाने में नींद की 20 गोलियां मिलाई। उसने कहा कि उसने पहले अपने पति पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और फिर धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर दी। अपराध करने के बाद कंचन ने अपने पति के शव को कपड़े में लपेट कर सड़क के किनारे फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े और चप्पल भी जला दी। पुलिस के अनुसार कंचन गुर्जर मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी थी। इससे पहले चार पत्नियां बीरेंद्र से प्रताड़ित होकर उसे पहले ही छोड़ चुकी थीं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img