करहल में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित किया

करहल में सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित किया
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2014 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। आपके क्षेत्र में विकास की प्रकिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने की आवश्यकता है। ऐसे नहीं है जो चुनाव में नाते-रिश्तेदारी निकालते हों।  

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

इसे भी पढ़े   वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी,महिला सिपाही को किया लाइन हाजिर

करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। करहल में सीएम योगी की जनसभा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रही है। भाजपा ने भी सीएम की सभा में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा उपचुनाव में एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार है। 

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *