अज्ञात महिला का झाड़ियों में मिला शव

अज्ञात महिला का झाड़ियों में मिला शव
ख़बर को शेयर करे

सोनभद्र (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 10 से ओबरा गांव जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव बुधवार की सुबह मिलने से सनसनी मच गयी। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त महिला को मंगलवार के शाम 4 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोग टांग कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर उक्त लोगों द्वारा बताया गया कि महिला नशे में है। दूसरी और पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 22 वर्ष के करीब बताई जा रही थी,साथ ही महिला हरे रंग की साड़ी तथा लाल रंग की ब्लाउज पहने हुए है।मृतक महिला के शव के समीप कुछ घरेलू बर्तन भी मिला है। मौके पर पुलिस ने बताया की उक्त महिला को चोट लगी थी। वही तीन दिन से वह इस क्षेत्र में दिखाई दे रही थी।कयास लगाया जा रहा था,कि उसकी मौत ठंड से हुई है। महिला के शव की जानकारी होते ही मौके पर सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी पहुंच कर जांच में जुटे हुए थे।दूसरी ओर मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा महिला के हाथ पलटवाने पर उस पर माला और सुदामा लिखा पाया गया। कयास लगाया गया की मृतका का नाम माला तथा पति का नाम सुदामा होगा। समाचार दिए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   इस बार दिवाली पर होगी चांदी,ये 5 शेयर बनाएंगे मालामाल,3 महीने में दोगुना होगा पैसा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *