मुंबई में डिलेवरी बॉय ने किया महिला से छेड़खानी
मुंबई के खार इलाके से एक डिलीवरी बॉय शहजादे शेख गिरफ्तार किया गया। युवक पर आरोप है कि उसने बुधवार 30 नवंबर को एक महिला से छेड़खानी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पार्सल सौंपते समय उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगा।