डिंपल ने संसद में छूए सोनिया गांधी के पैर:शपथ लेने अखिलेश के साथ पहुंचीं

डिंपल ने संसद में छूए सोनिया गांधी के पैर:शपथ लेने अखिलेश के साथ पहुंचीं
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। मैनपुरी उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,धर्मेंद्र कश्यप और मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन मौजूद रहे हैं। संसद के गेट पर उन्होंने फोटो खिंचवाईं। संसद भवन में सोनिया गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने डिंपल को शपथ दिलवाई। मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार रहीं डिंपल यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को करीब 2.88 लाख वोटों से हराया था।

शपथ के बाद डिंपल यादव ने कहा कि सपा संसद में महंगाई, रोजगार और महिलाओं सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाएगी। वहीं, अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं के साथ धोखा हुआ है। देखिए आज उत्तर प्रदेश कहां जा रहा है। कई सवालों के जवाब बीजेपी को देने होंगे।

रविवार देर शाम अखिलेश यादव के साथ सांसद डिंपल मथुरा पहुंचीं। बांके बिहारी मंदिर में 56 भोग लगाया। पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश ने भाजपा और बसपा की घेराबंदी की।

अखिलेश ने कहा कि नेताजी के देहांत के बाद लोगों ने डिंपल को रिकॉर्ड मतों से सांसद बनाया। हम आभारी हैं। मैं बचपन से वृंदावन आता रहा हूं, मगर अब आता हूं तो लोग पूछते हैं कि कितनी बार आए आप? ये उन्होंने एक शख्स के सवाल पर हंसते हुए कहा था। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। लोगों को उनकी स्ट्रैटजी को समझना होगा।

इसे भी पढ़े   धमकी वाले मैसेज पर खिंचाई के बाद,बदल गए इनकम टैक्स विभाग के सुर!

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे अखिलेश-डिंपल यादव ने विधि-विधान से पूजा की। मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और श्री नाथ गोस्वामी ने उनको पूजा अर्चना कराई। इस दौरान अखिलेश यादव ने भगवान बांके बिहारी के समक्ष 5 दीपक सवा सवा किलो घी के भी जलाए। इसके भगवान बांके बिहारी को माला अर्पित की।

दर्शन के बाद पत्रकारों ने बात अखिलेश से जब पूछा कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा? इस पर उन्होंने कहा कि वह जो मांगने आते हैं। बांके बिहारी के सामने पहुंचते ही भूल जाते हैं। कहा कि वह बचपन से वृंदावन आ रहे हैं लेकिन तब लोग उनको नहीं पहचानते थे। अब वह आते हैं तो लोग गिनती करते हैं कि कितनी बार आ गए।

‘ब्रज ने लोगों को जोड़ा, भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी’
अखिलेश ने कहा कि इस धरती ने लोगों को जोड़ा, भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। इस धरती ने प्रेम और प्रेम का संदेश दिया है। प्रभु श्री कृष्ण का यही संदेश रहा लोग जुड़े आपस में प्रेम से रहें लेकिन भारतीय जनता पार्टी का रास्ता अलग है वह नफरत कर राजनीति करना चाहती है। वो कुछ लोगों को अमीर बनाना चाहती हैं और सब को गरीब बनाना चाहती हैं।

‘वोट के वक्त रिफाइंड-चना दे रहे थे, अब सब गायब’
अखिलेश ने कहा कि जिस समय वोट चाहिए था चना दे रहे थे, रिफाइंड दे रहे थे,गेहूं दे रहे थे। वोट मिल गया सब साफ कर दिया। मैनपुरी और खतौली में नाराजगी देखी और रामपुर में तो बेइमानी की। अधिकारियों को लगाकर फोर्स लगाकर वोट नहीं पड़ने दिया और जीत गए। समय आता है खराब लोग हमेशा रहे धरती पर। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान अखिलेश ने कहा कि वह मायावती पर कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन बसपा रास्ते से भटक गई है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर bjp और aap पार्टी एक दूसरे पर हमलावर

‘GST के छापो से सिर्फ व्यापारी परेशान’
उत्तर प्रदेश में GST के पड़ रहे छापों को लेकर अखिलेश ने कहा कि इन छापों के जरिए व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने जिस दिन साथ छोड़ दिया उस दिन भाजपा जीरो पर आ जाएगी। निकाय चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि जहां-जहां भाजपा के मेयर हैं। वहां-वहां डेंगू है। जहां नगर पालिका अध्यक्ष हैं। वहां गंदगी है। कूड़े का अभी तक कोई निस्तारण नहीं कर पाए।

‘बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेने आए हैं’
मैनपुरी में मिली जीत पर डिंपल यादव ने कहा कि वह बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेने आई हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह आभारी हैं, उन्होंने नेताजी का सम्मान किया उनकी जिसकी वजह से बड़ी जीत मिली। डिंपल यादव ने कहा कि डेढ़ वर्ष का समय है। एक रोड मैप बनाकर क्षेत्र का विकास करूंगी।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *