एलन मस्क ने तोड़ा वादा,ट्विटर में एक बार फिर हुई छंटनी? निकाल दिए गए इतने कर्मचारी

एलन मस्क ने तोड़ा वादा,ट्विटर में एक बार फिर हुई छंटनी? निकाल दिए गए इतने कर्मचारी
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। एलन मस्क ने एक ​बार​ फिर ट्विटर में छंटनी की है। कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अपने किए हुए वादे के बावजूद दुनिया के दूसरे नंबर में अरबपति और ट्विटर के सीईओ ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि नंवबर 2022 के बाद ज्यादा संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

पिछले हफ्ते के दौरान टेक साइट द इंफार्मेंशन ने सबसे पहले जानकारी दी थी कि एलन मस्क ने इंजिनियरिंग और सेल्स डिपार्टमेंट से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था,यह नवंबर के बाद ट्विटर में तीसरे राउंड की छंटनी थी।

कितने कर्मचारियों की हुई छंटनी
17 फरवरी को द इंफार्मेंशन की रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्विटर अपने सेल्स विभाग से कर्मचारियों की छंटनी किया है। हालांकि कितने कर्मचारियों की छंटनी किया था,ये कंफर्म नहीं था। वहीं दूसरी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्विटर के 2000 कुल कर्मचारियों में से 800 कर्मचारियों की छंटनी जनवरी के अंत में हुई है।

एलन मस्क ने तोड़ा वादा
एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद हजारों कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है। पहली छंटनी के बाद एलन मस्क ने कहा था कि अब और कर्मचारियों की छंटनी नहीं की जाएगी,लेकिन इसके बाद से कई बार कर्मचारियों को निकाला गया है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   भीषण सड़क हादसा,ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *