डिविडेंड देना भी नहीं आया काम,3 फीसदी तक लुढ़क गए अडानी समूह के शेयर

डिविडेंड देना भी नहीं आया काम,3 फीसदी तक लुढ़क गए अडानी समूह के शेयर
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार की गिरावट के बीच सप्ताह के आखिरी दिन अडानी समूह के शेयर भी भारी बिकवाली के शिकार बन गए। शुक्रवार के कारोबार में अडानी समूह के सभी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इस तरह पूरे जून महीने में चला गिरावट का सिलसिला जुलाई में भी बरकरार है।

लुढ़क गए सारे 10 शेयर
जुलाई महीने के पहले सप्ताह के अंतिम दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के 10 शेयरों में सभी लाल निशान में रहे। अडानी समूह के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा नुकसान में अंबुजा सीमेंटका शेयर रहा, जिसके भाव में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। अडानी पोर्ट्स का शे यर भी करीब 3 फीसदी के नुकसान में रहा।

इन शेयरों के भाव में भी नुकसान
फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। इसके अलावा अडानी ग्रीन,अडानी पावर ,अडानी ट्रांसमिशन,अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी के भाव में 0.90 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

ये 3 शेयर हुए एक्स-डिविडेंड
अडानी समूह के शेयर पूरे जून महीने के दौरान गिरावट का शिकार रहे थे। अब जून की गिरावट का सिलसिला जुलाई महीने में बना हुआ है। यह गिरावट ऐसे समय आई है,जब इस सप्ताह अडानी समूह के तीन शेयर अडानी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट एक्स-डिविडेंड हुए हैं। तीनों ही शेयर आज शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड हुए।

घरेलू बाजार में गिरावट
घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में आज गिरावट देखी गई। दोनों सूचकांकों ने एक दिन पहले नया ऑल टाइम हाई हासिल किया था। कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की गिरावट देखी गई।

इसे भी पढ़े   कोयला लदा ट्रक पलटा, दो बाइक सवार गंभीर

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *