कर्नाटक में बेखौफ हुए माफिया,खनन से रोका तो पुलिस पर ही चढ़ा दिया ट्रैक्टर,मौत

कर्नाटक में बेखौफ हुए माफिया,खनन से रोका तो पुलिस पर ही चढ़ा दिया ट्रैक्टर,मौत
ख़बर को शेयर करे

कर्नाटक। कर्नाटक में माफियाओं की गुंडई सामने आई है। माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्होंने सीधे पुलिसवालों को ही निशाना बना डाला है। ताजा घटना कर्नाटक के कलबुर्गी की है, जहां भीमा नदी के तट पर अवैध रेत की तस्करी से रोकने की कोशिश करने पर माफिया ने एक कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचल दिया। माफिया ने ट्रैक्टर टीम के ऊपर ही चढ़ा दिया, जिससे एक पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पुलिस कांस्टेबल की पहचान 51 वर्षीय मयूरा चौहान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के नारायणपुरा गांव के पास भीमा नदी में बालू खनन किया जा रहा था। 15 जून की रात हेड कांस्टेबल मैसूर चौहान और कांस्टेबल प्रमोद गश्त पर थे। इनको अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। इन्होंने बीती रात एक ट्रैक्टर को रेत ले जाते देखा था, जिसके बाद उन्होंने पीछा किया। पुलिस से बचकर भागने के चलते ट्रैक्टर चालक ने उन दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल मैसूर चौहान की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कांस्टेबल प्रमोद घायल हो गए।

आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कलबुर्गी पुलिस ने बताया कि नेलोगी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 333, 307, 379, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रमुख आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

सरकार ने जांच के आदेश दिए
इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार भी गंभीर दिखाई पड़ रही है। कर्नाटक के मंत्री डॉ एमसी सुधाकर ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाली घटना है। हमें इसके पीछे जो लोग हैं, उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने की जरूरत है। न्याय मिलेगा। वहीं राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियांक खड़गे ने कहा कि मैंने पुलिस विभाग को अवैध रेत खनन के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   मां को पहले किया लहूलुहान,फिर सूखी लकड़ियों पर लिटाकर लगा दी आग,महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *