फेडरर-नडाल-जोकोविच का था ग्रैंड स्लैम पर कब्जा,20 साल बाद अल्काराज ने तोड़ी बादशाहत

फेडरर-नडाल-जोकोविच का था ग्रैंड स्लैम पर कब्जा,20 साल बाद अल्काराज ने तोड़ी बादशाहत
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। टेनिस के इतिहास में वो हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। स्पेन के 20 साल के कॉर्लोस अल्काराज ने विंबलडन के फाइनल मुकाबले में वो कर दिखाय जो पिछले 20 साल के इतिहास में किसी ने नहीं किया था।

कॉर्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास
फेडरर-नडाल-जोकोविच का तोड़ा रिकॉर्ड
विंबलडन फाइनल का जीता खिताब

20 साल के अल्कराज विंबलडन जीतने वाले तीसरे वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बनें। ये अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लम खिताब है। इससे पहले टेनिस के पन्नों पर हमने आज तक रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच का ही नाम सुना था लेकिन स्पेन के 20 साल के कॉर्लोस अल्काराज ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को भी आशा नहीं थी। विंबलडन 2023 का खिताब जीतकर अल्काराज ने जोकोविच का पांचवीं बार बिंबलडन के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

मैच के दौरान जोकोविच ने कई बार अपना आपा खोया और अपना रैकेट तोड़ दिया। जीत के बाद अल्काराज भावुक हो उठे और कहा कि जब से वह पैदा हुए हैं, तब से उन्हें ही यानी जोकोविच को जीतते हुए देख रहे हैं। अब उन्हें ही हराकर अल्करा ने अपना पहला विंबलडन ट्रॉफी हासिल किया है।

20 साल के अल्कराज विंबलडन जीतने वाले तीसरे वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बनें। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है। अल्कराज ने इससे पहले 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।

इसे भी पढ़े   बाइक सवार बदमाश युवक के हाथ से मोबाइल छीन भाग निकले

2002 के बाद यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी
कार्लोज अल्कारेज साल 2002 के बाद नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मरे की लिस्ट के अलावा विंबलडन का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। बीते 20 सालों में इन चार खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में राज रहा था, जिसको अल्कारेज ने खत्म कर डाला है।

2017 के बाद विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। 2018, 2019, 2021 और 2022 में जोकोविच ने ही यह खिताब जीता था। वहीं, 2020 में कोरोना की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था। 2017 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चैंपियन बने थे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *