पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली।पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का आज 92 वर्ष की आयु में एम्स हॉस्पिटल नई दिल्ली में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें रात 8:00 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गए हैं। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री थे।

उन्हें भारत को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी नीतियां दुनिया भर के नेताओं को प्रभावित करती हैं। उनका इससे पूर्व कई बार बाईपास सर्जरी हो चुका था।एम्स हॉस्पिटल में उनकी पुत्री व परिजन भी उपस्थित हैं एम्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है कांग्रेस ने शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वह भारत के वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   महिला पहलवान मुझसे लिपटी थी, मैं नहीं; बृजभूषण बोले-जांच में ही दोषी मिला तो सजा भुगतने को तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *