गर्लफ्रेंड का अनोखा बदला! ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड के पिता से कर ली शादी,बनी सौतेली मां

गर्लफ्रेंड का अनोखा बदला! ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड के पिता से कर ली शादी,बनी सौतेली मां
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। प्यार की कोई सीमा नहीं होती,और इसे साबित करने वाली कई खबरें हमारे आस-पास घूमती रहती हैं। फिल्मी दुनिया से लेकर असल जिंदगी तक,कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने किसी भी उम्र में अपने सपनों का साथी पाने के लिए शादी की है। मगर,रिश्ता टूटने पर हर किसी को गहरा सदमा लगता है। एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ और उसने बदला लेने का जो फैसला किया,वो काफी चौंकाने वाला था। अपने बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसने कुछ बवाल करने या बुरा-भला कहने की बजाय चौंकाने वाला कदम उठा लिया। उसने अपने बॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली।

कलेश कर रही शख्स की गर्लफ्रेंड
जी हां, शादी करके वो अपने ही बॉयफ्रेंड की सौतेली मां बन गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक लड़की ने बताया कि उसके भाई की जब गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया, तो उस लड़की ने बड़ा ही अजीब बदला लिया। उसने भाई के पिता से शादी करके उनकी सौतेली मां बन कर उनके ही घर में आ गई। यही नहीं, जब उसके भाई की शादी तय हो रही थी, तो उसने ये कह कर हंगामा खड़ा कर दिया कि सौतेली मां होने के नाते उसे भी शादी के बारे में सब पहले से पता होना चाहिए।

उसके भाई की शादी के दिन सिर्फ दुल्हन को ही सफेद ड्रेस पहननी थी। बाकी मेहमानों और रिश्तेदारों को साधारण और रंगीन कपड़े पहनने थे। लेकिन सौतेली मां ने अपने पूर्व प्रेमी को चिढ़ाने के लिए कुछ अनोखा कर डाला। उसने दुल्हन के जैसा ही सफेद रंग का जोड़ा पहन लिया। यहां तक कि वो हर पारिवारिक फोटो में भी आना चाहती थी।

इसे भी पढ़े   पंचतत्व में विलीन हुई हीराबेन

कुछ ऐसी ही हो चुकी है एक और घटना
एक और चौंकाने वाली घटना में, हाल ही में एक महिला ने अपने प्रेमी से एक अजीब तरीके से बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा था। उसने बताया कि वो उस आदमी के झांसे में कैसे आई। उसने ये भी बताया कि उस आदमी ने उससे कहा था कि वो अपनी पत्नी से तलाक ले रहा है। उसने ये भी बताया कि उसकी शादी टूट चुकी है। पर ये सब झूठ था।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *