5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,बिजली गिरने से UP में 10,बिहार में 11 लोगों की मौत; आंध्र प्रदेश में 7 लोग बाढ़ में बहे

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,बिजली गिरने से UP में 10,बिहार में 11 लोगों की मौत; आंध्र प्रदेश में 7 लोग बाढ़ में बहे
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से बिहार में 11 लोगों की, तो उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में आई बाढ़ से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्थान के जोधपुर में पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मानसून की शुरुआत से अब तक गुजरात में 100 और महाराष्ट्र में भी 110 से अधिक लोगों की मौत हुई है। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक,अगले 24 घंटों में गोवा,मध्यप्रदेश,पश्चिम बंगाल,सिक्किम,राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान: 24 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
जोधपुर के बावड़ी कस्बे में भारी बारिश के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बारिश के बाद अवैध खनन से बने गड्ढे में पानी भर गया था। यहां मंगलवार दोपहर पास की बस्ती के 5 बच्चे यहां नहाने चले गए थे। पानी में उतरते ही पांचों डूबने लगे। पास के लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन बाकी चार डूब गए।

दूसरी घटना मंडोर क्षेत्र में बहने वाले बेरी गंगा में हुई। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नदी के झरने के बहाव क्षेत्र में पास का रहने वाला 10 साल का युवक तेज धार में बह गया। वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया था।

इसे भी पढ़े   रायबरेली में कोहरे के कारण लोडर से भिड़ा स्कूल वाहन, आधा दर्जन बच्चे घायल

पिछले 24 घंटे:पूरे प्रदेश में इस सीजन में अब तक 55% से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, जोधपुर में पूरे मानसून में होने वाली बारिश का 84% पानी 24 घंटे में ही बरस गया। मंगलवार शाम तक यहां 180MM तक बारिश दर्ज की जा चुकी।

अगले 24 घंटे: आज और कल प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना जोधपुर में है।

मध्य प्रदेश: 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
पिछले 24 घंटे: राज्य के कई जिलों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर पानी भर गया। इसमें भोपाल, गुना, सागर, बैतूल शामिल हैं, यहां 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा।

अगले 24 घंटे: राज्य में भारी बारिश को लेकर 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी और उमरिया जिलों में 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश: बाढ़ से 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान
हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं नालों में बाढ़ आ गई है। इससे चल अचल संपत्ति को 100 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी बारिश के कारण होने वाली आपदाओं के प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले 24 घंटे: कुल्लू जिले में मंगलवार को लैंडस्लाइड हुआ। इससे बागीपुल-जांव मार्ग ब्लॉक हो गया। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। उधर, शिमला में भी रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ गई।

इसे भी पढ़े   मां को पहले किया लहूलुहान,फिर सूखी लकड़ियों पर लिटाकर लगा दी आग,महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत

अगले 24 घंटे: मौसम विभाग ने आगामी चार दिन प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मैदानी और पास के क्षेत्रों में 26 और 27 जुलाई को यलो और 28 – 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश: 30 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान
पिछले 24 घंटे: UP में मंगलवार शाम को कई शहरों में जोरदार बारिश हुई। कानपुर में इस मानसून की सबसे तेज बारिश हुई। यहां दो घंटे में 16 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। घरों और फैक्ट्री तक में पानी घुस गया। उधर, तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई।

अगले 24 घंटे: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रयागराज, लखनऊ, चंदौली, मऊ, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, आगरा, मेरठ में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि 30 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *