पति ने दोस्तों से कराया पत्नी का दुष्कर्म,महिला बोली-नशे की लत कराती है गंदे काम

पति ने दोस्तों से कराया पत्नी का दुष्कर्म,महिला बोली-नशे की लत कराती है गंदे काम
ख़बर को शेयर करे

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां खोराबार इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने पति और दोस्त पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशे में दोस्त के साथ आता है और दोनों दुष्कर्म करते हैं। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महिला ने थाने में दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि छह महीने से पति का दोस्त दुष्कर्म कर रहा है। छह जून को पति दोस्त के साथ शराब के नशे में आया। दोनों ने मारपीट कर दुष्कर्म किया और फिर वीडियो भी बना लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता काफी समय से थाने का चक्कर लगा रही थी,लेकिन पुलिस जांच का हवाला दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

इंस्पेक्टर खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया, महिला की तहरीर पर पति और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की के खिलाफ रेप, छेड़खानी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान, CM अशोक गहलोत ने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *