बच्चों को घर छोड़ डेट नाइट पर निकले ईशा अंबानी-आनंद पिरामल
नई दिल्ली। इंडिया के सबसे अमीर लोग और जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानीकी बेटी ईशा अंबानी हैं जिनकी शादी बिजनेसमैन आनंद आनंद पिरामल से हुई है। ये परिवार अपने पैसों और नेटवर्थ के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस समय आनंद और ईशा की काफी तारीफ हो रही है और वजह उनकी सादगी है। आपको बता दें कि ईशा अंबानी को हाल ही में उनके पति आनंद पिरामल के साथ एक डेट नाइट के लिए स्पॉट किया गया है और इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है,जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐसा क्या है,आइए जानते हैं..
यह तो आपको पता ही होगा कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के दो बच्चे हैं। हाल ही में इस कपल को मुंबई में देर रात को स्पॉट किया गया और वजह उनकी कोई ग्रैंड पार्टी नहीं थी। बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल दरअसल एक रोमांटिक डिनर डेट के लिए घर से निकले थे,जिसका वीडियो सामने आया है।
फैंस ने जमकर की ईशा की तारीफ!
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा अंबानी बांद्रा में अपने पति के सरथ डिनर करने निकली थीं। ईशा और आनंद ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर पैपराजी के लिए पोज किया और स्माइल भी किया। ईशा के सिंपल लुक ने फैंस के दिल जीत लिए हैं और उनकी सादगी को लेकर उनकी बहुत तारीफ हो रही है। ईशा ने एक सिल्क नाइटसूट पहना था और ब्लैक फ्लैट्स पहने हुए थे। उनका नो-मेकअप लुक देख फैंस काफी खुश हुए हैं।