Homeब्रेकिंग न्यूज़जौनपुर की सबसे वृद्ध मतदाता की 115 वर्ष में हुआ निधन

जौनपुर की सबसे वृद्ध मतदाता की 115 वर्ष में हुआ निधन

जौनपुर | यूपी के जौनपुर जिले की सबसे वयोवृद्ध मतदाता 115 वर्षीय महारानी देवी का सोमवार अलसुबह देहांत हो गया। वो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी थीं। आजादी के आंदोलन में गांधीजी की जिले में यात्रा के दौरान वह महिलाओं की टोलियों का प्रतिनिधित्व करती थीं।  

115 वर्षीय महारानी देवी के निधन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई लोगों ने उनके रासमंडल स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बीते एक अक्तूबर को मतदाता दिवस पर जिले की वयोवृद्ध मतदाता के रूप में महारानी देवी को तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने सम्मानित किया था।

महारानी देवी की बहू विमला सिंह ने बताया कि देश की आजादी में बाबूजी शुरुआत से ही सक्रिय थे। अंग्रेजों ने उन्हें कई बार जेल में डाला। बाबू रामेश्वर सिंह का निधन पांच अगस्त 1982 को हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में महारानी देवी ने भी अपना योगदान दिया।

इसे भी पढ़े   हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से पूछा, क्या सरकारी फंड से मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जा सकती है...?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img