चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में भी हुआ शुरू, जानें दिल्ली,लखनऊ,पटना में मोक्ष काल

चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में भी हुआ शुरू, जानें दिल्ली,लखनऊ,पटना में मोक्ष काल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। आज कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 2 बजकर 37 मिनट पर लगेगा और इसका सूतक काल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक,चंद्र ग्रहण 6.18 पर खत्म हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण इस साल का चौथा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण भी है। इसके बाद इस वर्ष कोई ग्रहण नहीं लगेगा। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक बयान के अनुसार,भारत की राजधानी नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 5. 28 से शुरू होगा और यह चंद्र ग्रहण 6.18 बजे समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो गया है। हालाँकि विभिन्न शहरों में ग्रहण शुरू होने का अलग-अलग समय हैं। आइये नीचे दी गई तालिका से भारत के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय।

आपके शहर का नाम
इस समय से शुरू होगा चंद्रग्रहण

दिल्ली

5.28

अमृतसर

5.32

भोपाल

5.36

जयपुर

5.37

मुंबई

6.01

रायपुर

5.21

इंदौर

5.43

उदयपुर

5.49

नोएडा

5.30

लखनऊ

5.16

लुधियाना

5.34

शिमला

5.20

कोलकाता

4.52

पटना

5.00

देहरादून

5.22

गांधीनगर

5.55

भारत के इन शहरों दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता,कोहिमा,पटना,पुरी,रांची और ईटानगर
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
दुनिया में यहां नजर आयेगा चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर,उत्तर और दक्षिण अमेरिका।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
हिंदू धर्म ग्रंथों का मत है कि ग्रहण के दौरान कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है। ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें। किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक तनाव नहीं लें।

इसे भी पढ़े   G20 समिट में मिले ब्रिटिश पीएम सुनक और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *