भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल : पंकज सिंह उपाध्यक्ष ,दिलीप पटेल काशी क्षेत्र के अध्यक्ष बने

भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल : पंकज सिंह उपाध्यक्ष ,दिलीप पटेल काशी क्षेत्र के अध्यक्ष बने
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी के शंकर गिरि और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री तथा मनीष कपूर को कोषाध्यक्ष बनाया गया

वाराणसी।2024 के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई रणनीति के तहत प्रदेश संगठन में कई लोगों को नई जिम्मेदारियां दी है । प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह आज शाम अपनी टीम की घोषणा की।जिसके अनुसार पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।  इसके अतिरिक्त कुल 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष सात लोगों को प्रदेश महामंत्री 15 लोगों को प्रदेश मंत्री एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष ,एक प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग बनाया गया है     इसके अतिरिक्त प्रकाश पॉल को क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड, दिलीप पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी  क्षेत्र,सहजानंद राय ,क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र, द्रुव विजय सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज तथा सतेंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बनाया गया है। 

सूची में वाराणसी के संकर गिरी ,मीना चौबे को प्रदेश मंत्री तथा मनीष कपूर को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

काशी क्षेत्र में संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पिछड़े वर्गों के मतों को साधने के लिए दिलीप पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बड़ा दाँव खेला है ।इसके पूर्व इस पद पर सवर्ण जाति के महेश चंद्र श्रीवास्तव थे।

सूची में शामिल बड़े नामों की बात करें तो पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, नीलम सोनकर को प्रदेश उपाध्यक्ष ,मानवेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष ,डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष ,संजय राय को प्रदेश महामंत्री,श्रीमती शाकुन्तल चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है । सूची को देखने से ऐसा लगता है कि इसे 2024 के चुनाव के दृष्टिगत जातिगत संतुलन को बनाते हुए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़े   योगी सरकार में नौ माह में मुख्तार अंसारी सह‍ित दस माफिया को सुनाई गई सजा, 62 के ख‍िलाफ कार्रवाई जारी


जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को नाम की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुमति से प्रदेश संगठन के नए पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बनी सूची भी जारी कर दी गई है। इसके तहत भाजपा काशी क्षेत्र के वर्तमान उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को भाजपा काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लोगों ने संगठन की मजबूती के लिए उनकी क्षमता पर भरोसा जताया। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी भाजपा की विचारधारा के मुफीद दिलीप सिंह पटेल की कार्यशैली की सराहना हो रही है। इसी क्रम में लोगों ने फोन पर भी नए अध्यक्ष को शुभकानाएं दीं। प्रदेश भाजपा की ओर से जो सूची जारी की गई है उसमें काशी क्षेत्र के शंकर गिरि एवं मीना चौबे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश संगठन में मंत्री बनाया गया है। ऐसे ही मनीष कपूर को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,निवर्तमान क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक गण डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी. राम, नीलरतन पटेल नीलू, सुनील पटेल विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम आदि प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़े   शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा उपचुनाव में दिया सपा का साथ

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *