मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2024? जानें तारीख और महत्व

मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2024? जानें तारीख और महत्व
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन किए गए दान का कई गुना फल व्यक्ति को मिलता है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। साल में वैसे 12 संक्रांति मनाई जाती है लेकिन, मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि के निकलकर मकर राशि में संचार करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी। आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तारीख और तिथि।

मकर संक्रांति 2024 तारीख
नए साल यानी 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर संक्रांति देश के अलग अलग कोने में अलग अलग नामों से जाना जाता है। उत्तरायण,पोंगल,मकरविलक्कु, माघ और बिहु। शास्त्र के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान पुण्य करने से व्यक्ति को कभी भी खत्म होने वाले पुण्य प्राप्त होता है।

मकर संक्रांति का महत्व
ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग के द्वार खुलते हैं। इसलिए भीष्म पितामह ने भी बाण लगने के बाद भी प्राण त्यागने के लिए सिर्फ उत्तरायण का समय चुना था। ताकी उन्हें मोक्ष मिल सके। साथ ही शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सात जन्मों के पाप मिट जाते हैं।

इसे भी पढ़े   बाजार में ब्रांडेड आटे के बाद मिलेगा पैक्ड गेहूं भी,अडानी विल्मर ने फॉच्युन ब्रांड के नाम से गेहूं बेचने का किया एलान

करें इन चीजों का दान
इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल,जूते,अन्न,वस्त्र कंबल का दान करने से व्यक्ति को शनिदेव और सूर्यदेव की कृपा मिलती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आप जो भी दान करेंगे वह सीधा भगवान को अर्पित होता है। इसलिए इस दिन दान पुण्य दिल से करना चाहिए। साथ ही इस दिन से रात छोटी होने लगती हैं और दिन थोड़े लंबे।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *