भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार! 4300 से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स,22,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार! 4300 से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स,22,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 4,389.73 अंक का गोता लगातार 72,079.05 अंक पर और निफ्टी 1,379.40 अंक टूटकर 21,884.50 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स सुबह 70,234.43 के स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली है। सुबह सेंसेक्स 76,285.78 के स्तर पर खुला था। इसके बाद से इसमें गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी 50 आज 1379 अंक लुढ़कर 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ है।

ऑयल एंड गैस इंडेक्स 10 फीसदी लुढ़का
निफ्टी के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आज 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। गेल, ऑयल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल और ओएनजीसी के स्टॉक्स आज 10 से 16 फीसदी तक लुढ़क गए हैं। इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बीएसई सेंसेक्स 72 हजार के ऊपर पहुंचा
बाजार में अब सुधार देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स सुबह करीब 6000 अंक तक लुढ़क गया था। अब दोपहर 3:20 बजे इसमें 4100 अंकों की गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स अभी 72,235 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

FMCG और आटो स्टॉक्स में तेजी
शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज एफएमसीजी और आटो स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। डाबर इंडिया में 5 फीसदी, एचयूएल में 5 फीसदी, कोलगेट 4 फीसदी, यूनाइटेड ब्रेवरीज 4.30 फीसदी, ब्रिटेनिया 3 फीसदी, मैरिको 3 फीसदी और नेस्ले में 2 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

निफ्टी में भी दिख रही रिकवरी
निफ्टी 50 में सुबह रेकॉर्ड गिरावट देखी जा रही थी। निफ्टी आज 23,179.50 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद यह लुढ़कर 21,281.45 के स्तर पर पहुंच गया था। अब निफ्टी में रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी संभलकर अब 22 हजार के स्तर पर पहुंच गया है।

टेलीकॉम कंपनियों को हुआ नुकसान
बाजार में गिरावट के बीच आज बीएसई टेलीकम्युनिकेशन इंडेक्स में 10 फीसदी की गिरावट आई है। वोडाफोन आईडिया 10 फीसदी, इंडस टॉवर, रेलटेक 13 फीसदी, एमटीएनएल और आईटीआई 10 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हैं।

पतंजलि फूड्स 10 फीसदी लुढ़का
पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयर में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। पतंजलि फूड्स का शेयर अभी 11 फीसदी से ज्यादा लुढ़कर 1296 के स्तर पर पहुंच गया है। सुबह पतंजलि फूड्स का शेयर 1454.05 के स्तर पर खुला था।

टाटा के शेयर लाल निशान पर
आज टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर में आई है। यह 10 फीसदी गिरकर 518.85 पर पहुंच गया है। वोल्टास में 8 फीसदी, टाइटन में 4 फीसदी, टाटा मोटर्स में 10 फीसदी, टाटा एलेक्सी लिमिटेड में 4 फीसदी और टाटा केमिकल्स लिमिटेड में 9 फीसदी की गिरावट आई है।

बाजार थोड़ा सा संभला
शेयर बाजार में सुबह से जारी भारी गिरावट में अब रिकवरी देखने को मिल रही है। बाजार थोड़ा संभला है। दोपहर 1:50 मिनट पर बाजार 5 फीसदी की गिरावट के साथ 72,726.04 के स्तर पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार में थोड़ा सुधार
आज बीएसई सेंसेक्स एक समय 5700 अंक से ज्यादा गिर गया था। अब यह सुधर कर 4469 अंक नीचे है। मतलब कि स्थिति में थोड़ा बदलाव हुआ है।

रिलायंस में भारी बिकवाली
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी बिकवाली देखी जा रही है। दोपहर 12:35 बजे रिलायंस के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा लुढ़कर 2,756.05 के स्तर पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़े   अमेठी: भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या

बीएसई सेंसेक्स 5700 अंकों से ज्यादा गिरा
शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। बीएसई सेंसेक्स दोपहर 12:30 बजे के करीब 5700 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया है। बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ 70,839 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स आज सुबह गिरावट के साथ 76,285.78 के स्तर पर खुला था।

बीएसई सेंसेक्स 4500 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में बंपर गिरावट आई है। दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 4500 अंक लुढ़कर 71,975.43 के स्तर पर पहुंच गया है। बीएसई सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है।

बाजार में भारी बिकवाली
शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखी जा रही है। भारतीय एयरटेल 7 फीसदी, टाटा मोटर्स 5 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 6 फीसदी, मारुति 2 फीसदी और आईटीसी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

एफएमसीजी कंपनियों के शेयर चढ़े
शेयर बाजार में मारकाट मची है। निवेशकों के लाखों रुपये बह गए। लेकिन एफएमसीजी क्षेत्र के कुछ शेयरों में खूब बहार है। आज हिंदुस्तान लीवर लिमटेड के शेयर 4 फीसदी से भी ज्यादा बढे़। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर भी एक फीसदी चढ़े हुए दिख रहे हैं।

3900 अंकों से ज्यादा लुढ़ा बीएसई सेंसेक्स
शेयर बाजार आज गिरावट का नया रेकॉर्ड बना रहा है। बीएसई सेंसेक्स सुबह 11:58 मिनट पर 3954 अंक लुढ़कर 72,527.52 के स्तर पर पहुंच चुका है।

कंपनियों को हुआ करोड़ों का नुकसान
बाजार में गिरावट से आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 21.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 404.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

लाल निशान पर सीपीएसई इंडेक्स की कंपनियां
बीएसई पर सीपीएसई इंडेक्स की सभी कंपनियां सुबह 11:30 बजे लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं। पीएफसी के शेयर 15 फीसदी तक टूट चुके हैं। इन कंपनियों में भेल, आईआरएफसी, पीएफसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर शामिल हैं।

इसे भी पढ़े   32 बोर कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मारकाट के बीच 10% बढ़े ये शेयर
शेयर बाजार की गलियों में आज सुबह से ही खून बह रहा है। इस माहौल में भी श्री गणेश रीमेडिज लिमिटेड या एसजीआरएल के शेयर आज 10.37 फीसदी चढ़ गए। आज इनकॉन इंजीनियरिंग के शेयर भी 10 फीसदी चढ़ गए हैं।

अडानी ग्रीन एनर्जी 17 फीसदी लुढ़का
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर सुबह 11:27 मिनट पर 17.3 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं। कंपनी के शेयर लुढ़कर 1685 के स्तर पर पहुंच चुके हैं। शेयर का 52 सप्ताह का हाई लेवल 2174.1 है।

रिलायंस के शेयर में बड़ी गिरावट
बाजार में गिरावट के बीच मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। रिलायंस का शेयर सुबह 11:23 मिनट पर 200 अंक लुढ़कर 2821 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

सरकारी कंपनियों के टूटे शेयर
आज जो सेंसेक्स 3700 अंक से ज्यादा टूटा है, उनमें सरकारी कंपनियों के शेयर खूब पिटे हैं। पावर फाइनेंस कारपोरेशन 20 फीसदी टूटा है। आरईसी लिमिटेड भी 20 फीसदी टूटा है। भेल के शेयर भी 15 फीसदी टूटे हैं। गेल के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट है।

1100 अंकों से ज्यादा लुढ़का
बाजार में निफ्टी 50 में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 50 सुबह 11:22 मिनट पर 1136 अंक लुढ़कर 22,190.75 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

बाजार 3700 अंक से भी ज्यादा टूटा
शेयर बाजार सुबह 11:08 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 3700 अंकों से ज्यादा टूट गया था। सेंसेक्स में अभी भी गिरावट जारी है।

इसे भी पढ़े   पाकिस्तान समर्थित TRF ने ली शोपियां में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी,तीन सैनिक हुए थे

सेंसेक्स में 3200 अंकों से ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में अभी बीएसई सेंसेक्स 3200 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया है। बीएसई सेंसेक्स अभी 73,325.92 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सुबह बाजार खुलने के साथ बीएसई सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का था। सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है।

सेंसेक्स में 3200 अंकों से ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में अभी बीएसई सेंसेक्स 3200 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया है। बीएसई सेंसेक्स अभी 73,325.92 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सुबह बाजार खुलने के साथ बीएसई सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का था। सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है।

सेंसेक्स में 3200 अंकों से ज्यादा गिरावट
शेयर बाजार में अभी बीएसई सेंसेक्स 3200 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया है। बीएसई सेंसेक्स अभी 73,325.92 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सुबह बाजार खुलने के साथ बीएसई सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का था। सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है।

अडानी एंटरप्राइजेज 14 फीसदी से ज्यादा गिरा
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 14 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है। शेयर अभी 526 अंक लुढ़कर 3,118.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह से शेयर में लगातार गिरावट जारी है।

निफ्टी स्मॉलकैप और मिडकैप भी फिसला
बाजार में गिरावट के बीच निफ्टी मिडकैप 100 आज 50,667 के स्तर पर खुला है। इसके बाद से निफ्टी मिडकैप में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में से 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

पीएसयू बैंक शेयर लुढ़के
निफ्टी पर पीएसयू बैंक के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सभी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट
आज सुबह से ही अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 15 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयर में देखी जा रही है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *