शादी के बंधन में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद और प्रज्ञा,कैसे हुई थी मुलाकात?

शादी के बंधन में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद और प्रज्ञा,कैसे हुई थी मुलाकात?
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार 26 मार्च को गुडगांव में आकाश ने डॉ प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ वैवाहिक रिश्ता जोड़ा। शादी बौद्ध रीति-रिवाज से हुई। भतीजे को आर्शीवाद देने मायावती प्रमुखता से मौजूद थीं।

गुरुग्राम के ए-डाट कांवेंशन में शादी सामारोह का आयोजन किया था। शादी बौद्ध रीति-रिवाज से हुई और यहां भी वेडिंग थीम हाथी था। शादी की रिसेप्शन 28 मार्च को नोएडा में रखा गया है।आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। वर-बहू को आर्शीवाद दने मायावती के साथ पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल,बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर वायरल
आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आकाश आनंद की टीम ने भी ट्वविटर पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट किया है। आकाश ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी तो प्रज्ञा लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। फोटो में बुआ मायावती भी नजर आ रहीं हैं। मायावती ने पिक रंग का सलवार सूट पहन रखा था।

आकाश के ससुर मायावती के हैं करीबी
आकाश आनंद की दुल्हनियां प्रज्ञा सिद्धार्थ मायावती के बेहद करीबी माने जाने वाले BSP के दिग्गज नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। अशोक सिद्धार्थ सालों से मायावती और पार्टी से जुड़े हैं। वह महाराष्ट्र बसपा के प्रभारी भी रहें हैं। ऐसे में सालों से एक दूसरे के करीब रहे परिवार अपने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदली है। अशोक की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ ने लंदन से MBBS की पढ़ाई की है। प्रज्ञा की मुलाकात आकाश से लंदन में ही हुई थी।

इसे भी पढ़े   माँ शीतला का दर्शन-पूजन करने से होती है सारे मनौती पूर्ण

लंदन में हुई थी दोनों की मुलाकात
आकाश आनंद ने भी लंदन से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से MBA की पढ़ाई की है। प्रज्ञा भी लंदन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने MBBS की पढ़ाई की है और अभी लंदन से ही MD कर रही है। पढ़ाई के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। आकाश आनंद को मायावती का राजनितिक उत्तराधिकार माना जा रहा है। उनके पास फिलहाल राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *