नौसेना के हीरोज ने बीच समंदर में बचाई जान,क्रू ने लगाए भारत माता की जय के नारे

नौसेना के हीरोज ने बीच समंदर में बचाई जान,क्रू ने लगाए भारत माता की जय के नारे
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय नौसेना के मार्कोज कमांडो ने एक रेस्क्यू मिशन को अंजाम दिया,जिसकी पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। भारत के एक कारोबारी विमान को अरब सागर में सुमोलिया के समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया। नेवी के मार्कोज कमांडो ने वहां पहुंचकर सभी क्रू मेंबर्स की जान बचाई। रेस्क्यू मिशन के बाद का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रेस्क्यू किए गए क्रू मेंबर्स ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं और नौसेना की तारीफ कर रहे हैं।

क्रू ने लगाए भारत माता की जय के नारे
इस वीडियो को भारतीय नौसेना ने ही शेयर किया है। वीडियो में जहाज से रेस्क्यू किए गए सभी 21 क्री मेंबर्स दिख रहे हैं। ये सभी लोग जोश से भरे हुए हैं और भारतीय नौसेना के कारनामे के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। क्रू जहाज में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते दिखे। बता दें कि भारतीय नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए INS चैन्ने को भेजा।

नेवी के हीरोज ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
गौरतलब है कि शुक्रवार को अरब सागर में सुमोलिया के समुद्री लुटेरों ने भारत का एक कारोबारी जहाज हाईजैक कर लिया। जब इसकी खबर भारतीय नौसेना को मिली, तो वो तुरंत ऐक्शन में आ गई। नौसेना ने अपने युद्धपोत INS चेन्नै को तुरंत मदद के लिए भेजा। इस मिशन के लिए नौसेना के स्पेशल कमांडो मार्कोज को चुना गया। मार्कोज कमांडो ने कारोबारी विमान पर पहुंच कर जहाज पर मौजूद 21 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया। नौसेना का गश्ती एयरक्राफ्ट P-8I गुरुवार तड़के शिप के ऊपर पहुंचा और क्रू से संपर्क स्थापित किया। इनमें करीब 15 भारतीय हैं। लोग सुरक्षित थे, उन्हें समुद्री लुटेरों ने बंधक नहीं बनाया था। INS चेन्नै शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर जहाज के पास पहुंचा।

इसे भी पढ़े   मुरादाबाद में पोलिंग बूथ पर भिड़ गए सपाई-भाजपाई, खूब हुआ हंगामा

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *