स्वामी प्रसाद पर फूटा ओपी राजभर का गुस्सा, कहा- ये सब सिर्फ सत्ता हासिल करने का प्रोपेगेंडा

स्वामी प्रसाद पर फूटा ओपी राजभर का गुस्सा, कहा- ये सब सिर्फ सत्ता हासिल करने का प्रोपेगेंडा
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा दिया गया विवादित बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल सत्ता हासिल करने का एक प्रोपेगंडा है। ओमप्रकाश राजभर सोमवार को सारनाथ स्थित आकाशवाणी तिराहा पर महाराज सुहेलदेव पार्क में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सामाजिक हित की बात नहीं करता है।

सत्ता से बेदखल हुए लोग सत्ता पाने के लिए जगह-जगह विवादित बयान देते रहते हैं। कोई भी देश में बेरोजगारी दूर करने व मुफ्त शिक्षा लागू करने की बात नहीं करता है। वर्तमान में लोग केवल विरोध की राजनीति कर रहे हैं। यह जनहित में सही नहीं है। यदि विपक्षियों द्वारा दी गई राय के अनुसार भी काम किया जाएगा तब भी वे लोग खामियां निकालेंगे। कहा, महाराजा सुहेलदेव राजभर समता, स्वतंत्रता व बंधुत्व की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत लड़ते रहे। वह लोक कल्याण के लिए ही आततायियों पर प्रहार किया और नेस्नाबूत कर दिया।

उनके विचारों के आत्मसात कर जनहित में कार्य करने से ही सबका व देश का विकास होगा। विवादित बयान देने से सत्ता हासिल नहीं होगी बल्कि भाई चारा व बंधुत्व प्रभावित होता है। इससे पहले उन्होंने यज्ञ कुंड में हवन भी किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, संचालन सिद्धार्थ राजभर व धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप राजभर ने किया। अमित राजभर, संजय राजभर, सुनील मौर्या, नित्यानंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सजा पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *